|
पहुंच सक्रिय करें हम चाहते हैं कि कंप्यूटर सभी के लिए काम करें, आपकी शारीरिक परिस्थितियों की परवाह किए बिना। इसलिए, हम ऐसे उपकरण प्रदान करते हैं जो एडुबंटू को सबसे सुलभ ऑपरेटिंग सिस्टमों में से एक बनाते हैं। आप इन उपकरणों को एक जगह पर पा सकते हैं: सिस्टम सेटिंग्स के अंदर एक्सेसिबिलिटी प्राथमिकताएं। वहाँ से, आप स्क्रीन पर टेक्स्ट बोलने के लिए स्क्रीन रीडर, या माउस बटन को स्वचालित रूप से दबाने के लिए होवर क्लिक जैसे उपयोगी उपकरण चालू कर सकते हैं। उपस्थिति सेटिंग्स भी देखना याद रखें। आप डार्क और लाइट स्टाइल के बीच चुन सकते हैं, बैकग्राउंड बदल सकते हैं, और यहां तक कि एक्सेंट रंग भी बदल सकते हैं। |
|